मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बुराड़ी में प्रतिवर्ष 90,000 वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग क्षमता वाले अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “3 सितंबर को तेहखंड और आज बुराड़ी। महज 23 दिनों में दिल्ली को दूसरा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन मिला है। यही हमारी सरकार की काम करने की गति है। सही फिटनेस, सटीक टेस्टिंग और बेहतर मॉनिटरिंग से सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों को भी नई ताकत मिलेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



