मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज राजकीय मध्य विद्यालय, रामजीचक, बाटागंज, दानापुर में ‘निपुण पथ—पढ़ना, लिखना एवं गणना’ की थीम पर आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 2026 में शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1,111 अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नियमित विद्यालय आने, होमवर्क करने और मन लगाकर पढ़ाई में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष ध्यान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर है। इस अवसर सीएम चौधरी ने ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ राज्यव्यापी प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन भी किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



