मप्र : सीएम यादव से भोपाल के विभिन्न व्यापारी संघों एवं व्यावसायिक संगठनों ने मुलाकात की

0
80
मप्र : सीएम यादव से भोपाल के विभिन्न व्यापारी संघों एवं व्यावसायिक संगठनों ने मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को निवास पर भोपाल के विभिन्न व्यापारी संघों एवं व्यावसायिक संगठनों ने मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा भोपाल जिलाध्यक्ष रवींद्र यति उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज निवास पर भोपाल के विभिन्न व्यापारी संघों एवं व्यावसायिक संगठनों ने सौजन्य भेंट की एवं ‘भोपाल विकास योजना-2047’ के ड्राफ्ट के लिए आभार व्यक्त किया। इस ड्राफ्ट को हमारी सरकार शहर के सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर धरातल पर उतारकर साकार करेगी। इस योजना का उद्देश्य भोपाल को हरित, समृद्ध एवं समावेशी शहर के रूप में विकसित करना है। इस अवसर पर भाजपा भोपाल जिलाध्यक्ष श्री रवींद्र यति जी उपस्थित रहे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here