मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद एवं विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “शासकीय आवास पर PMO के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद जी एवं विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 एवं ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (GEP) से संबंधित तकनीकी रिपोर्ट वर्ष 2023-24 / वर्ष 2024-25 का विमोचन किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “बैठक में संबंधित अधिकारियों को उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 में कार्बन क्रेडिट को भी सम्मिलित एवं वाटर हार्वेस्टिंग को आम नागरिकों के लिए सरल, सहज एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास करने के लिए निर्देशित किया। उत्तराखण्ड की समृद्ध प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए तकनीक के माध्यम से राज्य को ज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। बैठक में अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (ANRF) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शिव कुमार जी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. परमिंदर मैन जी, HESCO के संस्थापक डा. अनिल प्रकाश जोशी जी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



