मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े विभिन्न विषयों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एवं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज, नकली मुद्रा, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए भारत सरकार एवं बिहार सरकार के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। सीएम सम्राट चौधरी ने एसएसबी, बिहार पुलिस एवं केंद्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने, सीमावर्ती जिलों में नियमित मासिक समन्वय बैठक आयोजित करने तथा संदिग्ध एवं फर्जी म्यूल बैंक खातों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



