एशियन गेम्स 2026 : मेंस क्रिकेट के क्वार्टर-फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से कल

0
33
एशियन गेम्स 2026 : मेंस क्रिकेट के क्वार्टर-फाइनल में भारत का सामना अफगानिस्तान से कल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के क्वार्टर फाइनल में 28 सितंबर को भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा। यह मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा। भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है और उसका मुकाबला ग्रुप स्टेज के रनरअप से होना था। अफगानिस्तान ग्रुप-ए में 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नेपाल और मेजबान जापान का आखिरी ग्रुप मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। जापान को 1 अंक मिला और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया, जबकि नेपाल 3 अंकों के साथ ग्रुप-ए में टॉप पर रहा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अब तक भारतीय टीम ने 12 बार सामना किया है, जिसमें से 11 मैचों में भारत को जीत हासिल करने में कामयाबी मिली है, जबकि एक मुकाबला रद्द रहा है। एशियन गेम्स में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से दूसरी बार हो रहा है; पिछली बार यह भेंट साल 2023 में गोल्ड मेडल मैच में हुई थी, जो बारिश की वजह से धुल गया था और भारतीय टीम ने बेहतर रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल जीता था।

भारतीय टीम : संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।

अफगानिस्तान टीम : मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तानिवाल, इमरान मीर।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here