एशियन गेम्स 2026 : मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर-फाइनल मैच

0
83
एशियन गेम्स 2026 : मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बारिश के कारण रद्द हुआ भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर-फाइनल मैच

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत बनाम अफगानिस्तान एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है। रैंकिंग में बेहतर होने के कारण भारतीय टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया है। इससे पहले पाकिस्तान बनाम हांगकांग क्वार्टर फाइनल मैच भी बिना कोई गेंद हुए रद्द हो गया था और पाकिस्तान टीम भी बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत बनाम अफगानिस्तान एशियन गेम्स क्वार्टर फाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में था। सोमवार को मैच सुबह 10 बजे से शुरू होना था और टॉस का समय 9:30 बजे का था। टॉस में देरी हुई, लेकिन करीब 5 मिनट बाद ही मैच रद्द होने की घोषणा हो गई। अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच रद्द होने के बाद, बेहतर सीडिंग वाली टीम होने की वजह से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई। एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट नियमों के अनुसार, अगर कोई नॉकआउट मैच रद्द हो जाता है, तो आईसीसी T20I रैंकिंग के आधार पर बेहतर सीडिंग वाली टीम अगले दौर में पहुंचती है। भारत अभी दुनिया की नंबर 1 T20I टीम है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। इसी नियम की वजह से हांगझोऊ 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल रद्द होने के बाद भारत ने गोल्ड मेडल जीता था।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here