मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित ग्राम पंचायत की परिकल्पना को साकार करने में नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे ग्राम पंचायतों को नई पहचान दिलाने के साथ ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को सही दिशा देकर प्रदेश को समृद्ध करने में सफलता मिली है। वर्ष 2017 में हमने संकल्प लिया था कि प्रदेश के नौजवानों को उनका गौरव दिलाना है। उसी दिशा में आज लखनऊ में ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित हुआ। पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी ग्राम पंचायतों को एक नई पहचान दिलाएंगे। सभी चयनित युवाओं एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



