मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर के लता मंगेशकर सभागार आईडीए ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं अलंकरण समारोह-2026 में सहभागिता की और कार्यक्रम को संबोधित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज इंदौर में आयोजित अलंकरण समारोह में वर्चुअली जुड़कर राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान वर्ष 2026 से प्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा जी को सम्मानित कर बधाई दी। भारत रत्न लता मंगेशकर जी केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की शान थीं। उन्होंने भक्ति और देशभक्ति से लेकर प्रेम, विरह और मानवीय भावनाओं से जुड़े गीतों को अपनी अमर आवाज़ देकर सदैव के लिए यादगार बना दिया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



