मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ में विभिन्न विभागों द्वारा अपनाई जा रही ‘गुड प्रेक्टिसिज’ की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने लिखा, “सरकारी भुगतान में अनावश्यक देरी अब किसी फर्म, कंपनी या ठेकेदार के लिए वित्तीय बोझ नहीं बनेगी। आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न विभागों द्वारा अपनाई जा रही ‘गुड प्रेक्टिसिज’ की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि विभागीय स्तर पर भुगतान में अनावश्यक विलंब होने की स्थिति में संबंधित कंपनियों, फर्मों एवं ठेकेदारों को विलंबित अवधि का ब्याज सहित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही से देरी होने पर ब्याज की राशि की वसूली संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति से की जाएगी। प्रस्तावित योजना में इसके लिए भी प्रावधान शामिल करने के निर्देश दिए। समयबद्ध भुगतान, जवाबदेह व्यवस्था और तेज विकास- यही सुशासन का संकल्प है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



