छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

0
65
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बस्तर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि प्रभावित परिवारों को शासन की सहायता के अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही मकान, फसल और पशुधन की क्षति का शीघ्र सर्वे कर पात्र परिवारों तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री साय ने शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों और जलजनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी के निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here