मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में ‘इंडियन फॉरेस्ट एंड वुड सर्टिफिकेशन स्कीम’ (IFWCS) के तहत पहले ‘प्रमाण’ सर्टिफिकेट सौंपे गए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा, “‘प्रमाण’ सर्टिफिकेट आंध्र प्रदेश फॉरेस्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन’ (एपीएफडीसी) को 33,000 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए वृक्षारोपण के लिए, और ‘ओडिशा बैम्बू डेवलपमेंट एजेंसी’ (ओबीडीए) से जुड़े किसान गोविंद महापात्रा को दिए गए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “ग्रामीण और आदिवासी समुदायों, छोटे किसानों और वनों पर निर्भर समुदायों को एक व्यवस्थित और वेरिफ़िएबल सर्टिफ़िकेशन सिस्टम में लाकर, यह सर्टिफ़िकेशन स्कीम उत्पादकों पर नियमों का बोझ बढ़ाए बिना, नियमों का पालन करने वालों के लिए प्रीमियम बाजारों तक पहुँचने और आय के नए रास्ते खोलती है। ‘प्रमाण’ विकसित भारत@2047′ की दिशा में भारत की व्यापक यात्रा को दर्शाता है, जो एक ऐसे विकसित भारत का प्रतीक है जहाँ आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण की देखभाल भी की जाती है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



