मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में मंगलवार को महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह भारत का आइची-नागोया में हो रहे इन खेलों में कुल पांचवां गोल्ड मेडल है। नीरू ने क्वालिफिकेशन में टॉप पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी और यहां भी वह टॉप पर ही रहीं। इससे पहले उन्होंने भारत को महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल दिलाने में मदद की थी, जिसके साथ उनके हिस्से मौजूदा एशियन गेम्स में दो मेडल आ गए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना में नायब सूबेदार नीरू ने फाइनल की शुरुआत दमदार तरह से की और पहली सीरीज में सभी पांचों निशाने सटीक लगाए। दूसरी सीरीज में वह एक निशाना चूक गईं, लेकिन उन्होंने शांत रहते हुए वापसी की और मेडल की रेस में बनी रहीं। तीसरी सीरीज में उन्होंने फिर शानदार खेल दिखाया और टॉप पर आ गईं; चौथी सीरीज में भी उन्होंने यही प्रदर्शन जारी रखा। चार सीरीज के बाद उनका स्कोर 20 में से 19 था और उनके पीछे चीन की सुन योनोंग थीं। 25 शॉट के बाद नीरू ने चीन की खिलाड़ी पर 23-21 की बढ़त ले ली थी, वहीं कुवैत की हजर अब्दुलमलिक भी 21 के स्कोर पर थीं, हालांकि बाद में वह ब्रॉन्ज मेडल पर ही रह गईं। नीरू और सुन के बीच गोल्ड मेडल की लड़ाई थी और निर्णायक मौके पर नीरू ने शानदार खेल दिखाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



