छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने परिवहन विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक ली

0
76
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने परिवहन विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक ली

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को परिवहन विभाग के कामकाज की समीक्षा बैठक ली। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस दौरान सीएम साय ने सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने के लिए ‘जीरो फेटेलिटी’ के लक्ष्य के साथ परिवहन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण एवं नगरीय निकायों को समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री साय ने कहा कि परिवहन विभाग की प्रत्येक व्यवस्था के केंद्र में आम नागरिक की सुरक्षा और सुविधा होनी चाहिए। ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों तक सार्वजनिक परिवहन का विस्तार, सुरक्षित एवं फिट वाहन, प्रशिक्षित चालक, आधुनिक तकनीक का उपयोग, बेहतर सड़क सुरक्षा प्रबंधन और दुर्घटना की स्थिति में त्वरित उपचार, इन सभी पहलुओं पर एक साथ प्रभावी ढंग से कार्य करना आवश्यक है। बैठक में सीएम साय ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के विस्तार, दूरस्थ अंचलों में बेहतर कनेक्टिविटी, पर्यटन स्थलों तक सुगम परिवहन तथा आधुनिक तकनीक आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here