मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मंत्रालय सभाकक्ष में बैठक कर आगामी कालिदास समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में समारोह की केंद्रीय समिति के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज मंत्रालय में 21 नवंबर से उज्जैन में आयोजित 68वें अ.भा. कालिदास समारोह की केंद्रीय समिति के सदस्यों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश से जुड़ी विभूतियों पर केंद्रित कार्यक्रमों को समारोह का हिस्सा बनाने के निर्देश दिए। प्रदेश की प्रतिभाओं को अवसर दें और ऑनलाइन-ऑफलाइन कला स्पर्धाओं से जोड़ें। समारोह में प्रदेश के प्रतिष्ठित गीतकारों, साहित्यकारों, वरिष्ठ नाट्य कलाकारों, निर्देशकों और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही, क्षेत्रीय बोलियों व भाषाओं के प्रतिनिधियों और पुलिस बैंड की प्रस्तुति को भी शामिल कर सभी कार्यक्रमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



