नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चौथे ‘इको वॉरियर अवार्ड्स 2026’ में भारत के पर्यावरण चैंपियनों को सम्मानित किया

0
83
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने चौथे 'इको वॉरियर अवार्ड्स 2026' में भारत के पर्यावरण चैंपियनों को सम्मानित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में चौथे ‘इको वॉरियर अवार्ड्स 2026’ में भारत के पर्यावरण चैंपियनों को सम्मानित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा, “बीट गार्ड और रेंजर से लेकर फ्रंटलाइन वन कर्मियों तक, ये सभी हमारे जंगलों की रक्षा करते हैं, आग लगने की घटनाओं से निपटते हैं और वन्यजीवों के आवासों को सुरक्षित रखते हैं—यानी संरक्षण की नीतियों को ज़मीनी स्तर पर हकीकत में बदलते हैं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “‘इको वॉरियर अवार्ड्स’ संरक्षण के मोर्चे पर काम करने वालों के समर्पण और सेवा को सम्मान देते हैं, और भारत के जंगलों, वन्यजीवों और पर्यावरण की सुरक्षा में उनके अहम योगदान को मान्यता देते हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @byadavbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here