एशियन गेम्स 2026 : मेंस क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया

0
87
एशियन गेम्स 2026 : मेंस क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईशान किशन की नाबाद 80 रनों की पारी के बाद शानदार गेंदबाजी के चलते भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को 124 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत की शुरुआत खराब रही, हालांकि वैभव सूर्यवंशी ने एक छोर संभाले रखा। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 7-7 रन बनाए, तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 गेंदों पर 13 रन ही बना सके। शानदार बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी 21 गेंदों पर 38 रन बनाकर कैच आउट हुए। 5 नंबर पर उतरे ईशान किशन अंत तक डटे रहे और उन्होंने 46 गेंदों पर 80 रन बनाए। इस दौरान ईशान ने 4 चौके और 5 छक्के भी लगाए। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में सहान अराचिगे और थारिन्दु रत्नायके ने 2-2 विकेट लिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम कभी मुकाबले में दिखी ही नहीं। उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज तो खाता ही नहीं खोल सके। सिर्फ नुवानिदु फर्नांडो ने दहाई का आंकड़ा पार किया। वह 15 रन बना सके। सिनेथ जयवर्धने, लसिथ क्रूसपूले, सोहन डी लिवेरा, अशेन बंडारा और बिनुरा फर्नांडो खाता खोले बिना आउट हुए, वहीं कप्तान सहान अराचिगे ने 9 रन बनाए। चमिका करुणारत्ने चार रन, वानुजा सहान एक रन और थारिंदु रत्नायके पांच रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा को दो-दो विकेट मिले, वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया और श्रीलंका के तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। इस तरह पूरी श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर सिमट गई। अब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा और यह मैच 3 अक्टूबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here