मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत यमुना नदी के तट पर कालिंदी कुंज में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि इस अवसर पर ‘टीम- जल शक्ति’ ने एकजुट होकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अशोक के. मीणा, सचिव, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग अर्चना वर्मा सहित मंत्रालय एवं इसके विभिन्न संगठनों के अधिकारी-कर्मचारी, गंगा टास्क फोर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हर दिन निभाई जाने वाली हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। अपनी नदियों, जल स्रोतों और आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता आज जनभागीदारी का सशक्त आंदोलन बन चुकी है। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने लिखा, “आइए, स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत और सामूहिक संकल्प बनाकर ‘स्वच्छ भारत–विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर मिलकर आगे बढ़ें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



