मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नई दिल्ली में डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट के 279वें सालाना दिवस समारोह में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “नई दिल्ली में डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट के 279वें सालाना दिवस समारोह में शामिल हुआ। बेहतर फाइनेंशियल मैनेजमेंट के लिए कई अहम नई पहल शुरू कीं। ज्यादा से ज्यादा डिजिटाइजेशन, ऑटोमेशन और पारदर्शिता हमारा लक्ष्य है और हम इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आर्मी, नेवी और एयर फ़ोर्स के फाइनेंशियल सिस्टम को और बेहतर ढंग से जोड़ने की जरुरत पर जोर दिया। साथ ही, मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम डेटा को रियल-टाइम में अपडेट करने के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा डिजिटाइजेशन, ऑटोमेशन और पारदर्शिता लाने पर भी जोर दिया। डिफेंस अकाउंट्स डिपार्टमेंट से कहा कि वे “बैलेंस की सालाना समीक्षा” से हटकर “बैलेंस की कभी भी समीक्षा” की व्यवस्था अपनाएं।
News Source : Social Media
Image Source : X @rajnathsingh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



