मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत गुरुवार को जयपुर में आयोजित ‘ऑक्टेव-2026’ के शुभारंभ समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के साथ शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, “पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों की समृद्ध कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और विरासत को समर्पित यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रतिबिंब है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस दौरान कला, साहित्य और संस्कृति जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों से संवाद का अवसर मिला। ऐसे आयोजन देश की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक पहचान देने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के बीच आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ कर रहे हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gssjodhpur
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



