मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के मिल्वौकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ बैठक की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मिल्वौकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री श्री मनिंदर सिद्धू के साथ एक सार्थक बैठक हुई। हमने भारत-कनाडा कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) के लिए चल रही बातचीत की समीक्षा की। इस समझौते को हमारे प्रधानमंत्रियों ने इस साल मार्च में शुरू किया था, जिसका मकसद 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। मुंबई में हुई हमारी हालिया बैठक को आगे बढ़ाते हुए, हमने बातचीत में तेजी लाने और समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम करने के अपने संकल्प को दोहराया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



