मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती पर ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत आजादपुर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और श्रमदान किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट सीएमओ दिल्ली ने बताया कि बारह साल पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। आज यह भारत के सबसे सशक्त जन-भागीदारी अभियानों में से एक बन गया है, जिसने स्वच्छता को नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी बना दिया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखा, “दिल्ली सरकार राजधानी को स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। आइए हम सब मिलकर स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं और एक स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर दिल्ली का निर्माण करें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



