मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में ‘सपनों की उड़ान–सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जावान युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, युवा मामले एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गेहलोत, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री के.के.विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “आज जयपुर में ‘सपनों की उड़ान–सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में प्रदेश के ऊर्जावान युवा साथियों से संवाद का अवसर मिला। युवाओं के सपनों को नई उड़ान देते हुए 4,500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, विभिन्न जिलों में ₹3,075 करोड़ की लागत वाले 668 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस दौरान युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा युवाओं को नए अवसरों से जोड़ते हुए नई किरण–नशामुक्ति पोर्टल, प्रतिभा, खेल मित्र एवं खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल तथा स्मार्ट मूल निवास–प्रमाण-पत्र सेवा का शुभारंभ किया। आज का युवा अपने सपनों को साकार करने के साथ विकसित राजस्थान की नई तस्वीर भी गढ़ रहा है। युवा शक्ति के सामर्थ्य, संकल्प और ऊर्जा से विकसित राजस्थान के संकल्प को नई गति मिलेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



