IND vs WI वनडे सीरीज : भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच आज

0
143
IND vs WI वनडे सीरीज : भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच आज

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच आज दोपहर 2 बजे से महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। यह इस मैदान पर पहला मेंस वनडे होगा। भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं, ऐसे में मोहम्मद सिराज की 9 महीने बाद वनडे टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुका है और टीम ने दोनों मैच 8-8 विकेट से जीते थे। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं, जो किसी एक टीम के खिलाफ किसी भी टीम का लगातार सबसे लंबा द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 13 वनडे में से 12 जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने पिछली बार अगस्त 2025 में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी और उसके बाद टीम 7 बार लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड/ध्रुव जुरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नमन धीर, मोहम्मद सिराज, आकीब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार।

वेस्टइंडीज : जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), अमीर जांगू, रॉस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडन सील्स, विटेल लॉज।

News Source : Social Media

Image Source : X @BCCI

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here