मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिंगला हेलीपैड पर लगभग 200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुक्खू ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सड़क, पेयजल और सिंचाई से जुड़ी इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही, हेलीपैड पर क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं भी सुनीं। जनहित से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



