दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला, गाजीपुर और सिंघोला में नए वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तथा गाजीपुर में बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया

0
82
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला, गाजीपुर और सिंघोला में नए वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तथा गाजीपुर में बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को ओखला, गाजीपुर और सिंघोला में नए वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट तथा गाजीपुर में बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “ओखला, भलस्वा और गाजीपुर में अब तक 217.17 लाख मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण कर 100 एकड़ भूमि को मुक्त कराया जा चुका है। नए प्लांट इस रफ्तार को और बढ़ाएंगे।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हम चाहते हैं कि जहां आज कूड़े के पहाड़ दिखाई देते हैं, वहां साफ जमीन दिखे, हरियाली दिखे और आसपास रहने वाले परिवार राहत की सांस लें। कूड़े के ये पहाड़ खत्म होंगे, यह दिल्ली से हमारा वादा है। साथ ही, आज कोटला मुबारकपुर स्थित मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र तथा आयुर्वेदिक पॉलिक्लीनिक का लोकार्पण भी किया।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here