मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के नमो घाट पर 24 से 26 अक्टूबर, 2026 तक प्रस्तावित भव्य एयर शो की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट और प्रशिक्षित पुलिस बल की तैनाती की जाए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमो घाट सहित काशी के प्रमुख घाटों और आसपास के क्षेत्रों में जल एवं थल मार्ग से आवागमन, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, स्वच्छता और आपातकालीन व्यवस्थाओं की एकीकृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय वायुसेना, वाराणसी जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी की जाएं। सुरक्षा एवं आपातकालीन तैयारियों के लिए मॉकड्रिल भी कराई जाए।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeUP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



