केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पशुपालकों से संवाद किया

0
66
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पशुपालकों से संवाद किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पशुपालकों से संवाद किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “मोदी सरकार में सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था व महिला सशक्तीकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। चाहे श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत हो या पीएसीएस को बहुउद्देश्यीय बना डेयरी से जोड़ना हो, सहकारिता का सबसे बड़ा लाभ सहकारी डेयरी क्षेत्र को मिल रहा है। आज भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पशुपालकों से संवाद किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर गोपालक दीदियों का सम्मान किया, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत लाभ वितरित किए तथा मोरवन प्रोजेक्ट के अंतर्गत नगर वन विकसित करने के लिए KRIBHCO एवं मध्य प्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के बीच एमओयू भी हुआ।”

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here