मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल के सहकारी दुग्ध संघ परिसर में 16.5 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “मध्य प्रदेश में श्वेत क्रांति 2.0 को नई गति देने की दिशा में आज का दिन अहम रहा। आज भोपाल से उज्जैन में ₹255 करोड़ की लागत से बनने वाले 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का भूमिपूजन तथा भोपाल में ₹16.5 करोड़ के प्रोडक्ट डेयरी प्लांट, ₹12.42 करोड़ की राज्य स्तरीय केंद्रीय प्रयोगशाला व शिवपुरी के मिनी डेयरी प्लांट के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, भोपाल व इंदौर दुग्ध संघ के सदस्यों को बोनस, गौशालाओं को सहायता राशि तथा दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों को ₹15.10 करोड़ का लाभांश वितरित किया। इनसे प्रदेश की दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता बढ़ेगी और पशुपालकों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य मिलेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



