मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज दिल्ली जल बोर्ड के पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पहले इलाज का खर्च अपनी जेब से देना पड़ता था और रिइम्बर्समेंट के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। अब हमारी सरकार की नई कैशलेस व्यवस्था से इलाज के समय न भुगतान की चिंता होगी, न कागजों के लिए भटकना पड़ेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि जिन लोगों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष दिल्ली की सेवा में लगाए, उन्हें इस उम्र में इलाज के खर्च की चिंता न करनी पड़े, यह हमारी जिम्मेदारी है। अब सूचीबद्ध अस्पताल में इमरजेंसी, प्लांड और नॉन-इमरजेंसी ट्रीटमेंट के साथ मेडिकल टेस्ट्स भी कैशलेस होंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही, विधायक सतीश उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



