मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में स्विस रिपब्लिक के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और व्यापार व निवेश, इनोवेशन व एआई, सैन्य आदान-प्रदान व रक्षा उत्पादन, परमाणु ऊर्जा, विज्ञान व तकनीक और लोगों के बीच आपसी संबंधों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-ईएफटीए टीईपीए से आर्थिक सहयोग में आई सकारात्मक गति का उल्लेख किया और इनोवेशन-आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। मुख्य नतीजों में ट्रांसपोर्ट, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर, माइग्रेशन व मोबिलिटी, और युवा प्रोफेशनल्स से जुड़े नए समझौते शामिल हैं; साथ ही स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में नई संयुक्त रिसर्च भी शामिल है। दोनों पक्षों ने शांति, कूटनीति और वैश्विक संस्थाओं में सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



