मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को शासकीय आवास पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भेंट की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “शासकीय आवास पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भेंट की। इस अवसर पर छात्रसंघ चुनाव में विजयी सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस दौरान युवाओं से छात्रहित, संगठन की भूमिका एवं युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद किया। छात्र-छात्राओं से निरंतर संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर सकारात्मक एवं रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



