जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल

0
84
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर के सिरसी रोड स्थित अलंकार महिला पीजी महाविद्यालय में आयोजित 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद, जयपुर (ग्रामीण) राव राजेंद्र सिंह व पूर्व लोकसभा सांसद लालचंद कटारिया समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा साधकों का अनुशासन, संतुलन और एकाग्रता वास्तव में प्रेरणादायी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि योग शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर और संपूर्ण जीवन पद्धति भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी प्रयासों से आज योग को वैश्विक मान्यता के साथ-साथ एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान मिली है। अपनी ऊर्जा और प्रतिभा से मंच को जीवंत करने वाले इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने यह सिद्ध किया है कि भारत का भविष्य स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त हाथों में है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, “प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here