मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘उल्लास पर्व-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ में नव-साक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक सविता कपूर भी उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड का देश के पूर्ण साक्षर राज्यों में शामिल होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि नव-साक्षरों, स्वयंसेवी शिक्षकों और जनभागीदारी से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारा प्रयास है कि इस उपलब्धि को नई दिशा देते हुए नव साक्षरों को आगे की शिक्षा, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



