मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एचसीएल टेक लखनऊ की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “एचसीएल टेक, लखनऊ की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आज सम्मिलित हुआ। साथ ही, इमर्जिंग टेक स्किलिंग सेंटर का लोकार्पण भी किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस अवसर पर एचसीएल फाउंडेशन की विभिन्न पहलों से जुड़े लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एचसीएल टेक ने उत्तर प्रदेश में केवल अपने व्यवसाय का विस्तार ही नहीं किया, बल्कि ग्रामीण महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एचसीएल टेक ग्रुप को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



