मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा के दौरान मंगलवार को सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने बताया कि यह भेंट हरियाणा-सिंगापुर संबंधों को नई ऊर्जा देने तथा आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस दौरान शिक्षा, कौशल विकास, जल प्रबंधन, शहरी नियोजन व तकनीकी नवाचार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सार्थक चर्चा हुई। मुझे विश्वास है कि सिंगापुर के साथ यह साझेदारी हरियाणा के आधुनिक और सतत विकास को नई गति देगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



