मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में नव-चिकित्सकों को संबोधित किया। सीएम सुक्खू ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में नव-चिकित्सकों को संबोधित किया। हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव का अवसर है कि माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी इस ऐतिहासिक समारोह में हम सभी के बीच उपस्थित रहीं। इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति जी को बिलासपुर जिला के समृद्ध इतिहास तथा हिमाचल प्रदेश की विशिष्ट अतिथि-सत्कार की परंपरा, संस्कृति और लोकाचार से अवगत करवाया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से लोगों को मिल रहे बेहतर एवं आधुनिक उपचार की दिशा में हो रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की। उपाधि प्राप्त करने वाले सभी नव-चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



