भोपाल : सीएम यादव ने विधानसभा परिसर में आयोजित ‘सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव’ में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया

0
83
भोपाल : सीएम यादव ने विधानसभा परिसर में आयोजित 'सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव' में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में विधानसभा परिसर में आयोजित ‘सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव’ में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “क्षमावाणी पर्व हमें अहंकार के निर्मूलन, आत्मचिंतन और क्षमा के भाव के साथ सत्कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है…आज विधानसभा परिसर, भोपाल में आयोजित ‘सामूहिक क्षमावाणी महोत्सव’ में पूजनीय आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के अनुज, पूज्य आचार्यश्री समयसागर जी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ। आइए, पूज्य संतों के आशीर्वाद से जनकल्याण और जीवमात्र के प्रति करुणा एवं प्रेम के भाव को और मजबूत करने का संकल्प लें। इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here