बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20I टीम का किया एलान, भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी

0
90
बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20I टीम का किया एलान, भुवनेश्वर कुमार की हुई वापसी
(भुवनेश्वर कुमार)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीसीसीआई ने मंगलवार को न्‍यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20I टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्‍यीय भारतीय टीम की घोषणा की है, जिसमें श्रेयस अय्यर कप्‍तान जबकि तिलक वर्मा उप-कप्‍तान होंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार की वापसी हुई है। 36 साल के तेज गेंदबाज ने लगातार दो आईपीएल सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्‍हें भारतीय टीम में शामिल करने की मांग तेज हुई थी। भुवी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2022 में न्‍यूजीलैंड के नेपियर में खेला था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 87 मैचों में 90 विकेट चटकाए हैं। वहीं, सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वरुण चक्रवर्ती भी चोट के बाद वापसी करने में सफल रहे हैं।

Image Source : X @BCCI

भारत का T20I स्‍क्‍वाड : श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्‍वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here