समुद्री सुरक्षा सहयोग पर 7वां ईएएस सम्मेलन कोच्चि में आयोजित किया गया

0
88
समुद्री सुरक्षा सहयोग पर 7वां ईएएस सम्मेलन कोच्चि में आयोजित किया गया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समुद्री सुरक्षा सहयोग पर 7वां ईएएस सम्मेलन 5 और 6 अक्टूबर 2026 को भारत के कोच्चि, केरल में आयोजित किया गया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में भारत के साथ सह-अध्यक्ष के तौर पर फिलीपींस के डीएफएटी और ऑस्ट्रेलिया के डीएफएटी शामिल हुए। इसके साथ ही नॉलेज पार्टनर के तौर पर आरआईएस और नेशनल मैरीटाइम फाउंडेशन (भारत) भी जुड़े थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि भारत में आयोजित यह समुद्री सुरक्षा सम्मेलन ईएएस कार्य योजना को लागू करने का हिस्सा है। इसमें क्षेत्रीय ब्लू इकोनॉमी मॉडल और महासागर प्रशासन ढांचे; समुद्री सुरक्षा और संरक्षा सहयोग; मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (एमडीए) और क्षेत्रीय क्षमता-निर्माण व क्षमता-संवर्धन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

News Source : Social Media

Image Source : X @MEAIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here