मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति एवं इससे हुई क्षति को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम चौधरी ने अधिकारियों को बाढ़ से हुई क्षति का विस्तृत आकलन कर शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को 12 अक्टूबर को अनुग्रहिक राहत राशि वितरित की जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपदा प्रबंधन विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर बाढ़ से हुई क्षति एवं पुनर्स्थापन में होने वाले व्यय का आकलन कर अतिशीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि नदी तल में गाद का जमा होना बाढ़ के प्रमुख कारणों में से एक है। बिहार देश का पहला राज्य है, जिसने गाद नीति बनाई है। बाढ़ के प्रभाव को कम करने और स्थायी समाधान की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



