मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में खरीफ फसलों की खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाँ आने बताया कि इस दौरान सीएम सैनी ने अधिकारियों को धान एवं बाजरे की सुचारू खरीद, उठान और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी भी स्तर पर परेशानी न हो।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने धान की बढ़ती आवक के साथ उठान की गति बनाए रखने तथा प्रशासनिक सचिवों को स्वयं मंडियों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। प्रदेश में अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा द्वारा बताया गया कि बाजरे के लिए ₹2,900 प्रति क्विंटल का एमएसपी सुनिश्चित किया जाएगा। सरकारी खरीद ₹2,300 प्रति क्विंटल की दर से होगी और खुले बाजार में इससे अधिक भाव मिलने पर भी ₹2,900 तक की राशि भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



