मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में “मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026” के सातवें संस्करण का शुभारंभ किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वाले निवेशकों को एलओए प्रदान किए। साथ ही NiVU AI, मल्टीलिंग्वल वेबसाइट और कॉफी टेबल बुक लॉन्च की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं विभिन्न पर्यटन संस्थाओं के बीच एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। यह पहल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के साथ पर्यटन क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



