मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में सातवें ‘इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026’ में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित उद्यमियों को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने और एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि उद्यमियों को सरल प्रक्रियाएं, बेहतर सुविधाएं और अनुकूल वातावरण मिले, जिससे प्रदेश में नए उद्योग स्थापित हों, स्थानीय उत्पादों को बाजार मिले और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्तराखंड आज निवेश और उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की नीतियों, प्राकृतिक संसाधनों और स्किल्ड ह्यूमन रिसोर्स के साथ हम उत्तराखण्ड को उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद और आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



