उप्र : सीएम योगी ने लखनऊ में ‘सीएम-समीक्षा’ की 8वीं उच्चस्तरीय बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

0
91
उप्र : सीएम योगी ने लखनऊ में 'सीएम-समीक्षा' की 8वीं उच्चस्तरीय बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में ‘सीएम-समीक्षा’ की 8वीं उच्चस्तरीय बैठक में विकास परियोजनाओं, औद्योगिक निवेश, ऊर्जा, कौशल विकास, श्रमिक कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में चल रही बड़ी परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारा जाए। अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी हों या फील्ड में तैनात अधिकारी, औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ तेजी से पूरा कराएं। जीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र परिवारों का चिह्नांकन करते हुए प्रत्येक परिवार को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडियों में किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो, जलभराव की स्थिति न बने और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडी परिसरों की नियमित निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सीएम योगी ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि जहां कहीं भी आपूर्ति बाधित है, उसे शीघ्र बहाल किया जाए। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 24×7 सक्रिय रखा जाए। प्रत्येक उपभोक्ता को सही और समय पर बिजली बिल उपलब्ध हो, यह सुनिश्चित किया जाए। अग्नि सुरक्षा की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और होटलों में वैध फायर एनओसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनओसी की अवधि समाप्त होने से पहले नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए और अग्नि सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here