मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में युवा और बाल इनोवेटरों के साथ संवाद किया। साथ ही उन्होंने विज्ञान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने विज्ञान, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में साइंस और इनोवेशन सेंटर स्थापित करने, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित लैब्स को एआई से जोड़ने, सभी ब्लॉक में लैब ऑन व्हील्स का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही सीमांत जनपद विज्ञान महोत्सव एवं संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने, महिला विज्ञान एवं विकास सम्मेलन आयोजित करने तथा विद्यालयों को रोबोटिक्स और ड्रोन शिक्षा से जोड़ने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया अभियान ने देश में तकनीकी विकास और नवाचार को नई गति दी है। इसी दिशा में उत्तराखंड में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, कोडिंग, मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय विधायक पार्वती दास, सुरेश गरिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



