चंडीगढ़ : सीएम नायब सिंह सैनी ने ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ की समीक्षा की

0
90
चंडीगढ़ : सीएम नायब सिंह सैनी ने 'मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना' की समीक्षा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नयन सिंह सैनी ने आज ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना’ की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को 1.80 लाख रुपए वार्षिक आय वाले जरूरतमंद परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने के निर्देश दिए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि पशुपालन को स्वरोजगार से जोड़ते हुए भैंस खरीद पर 80,000 रुपए तक की सब्सिडी, वीटा के माध्यम से 50,000 रुपए की अतिरिक्त सहायता और दूध पर 10 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अनुसूचित जाति के परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने इस वर्ष पशुपालन विभाग को कम से कम 15,000 भैंसों के लिए ऋण उपलब्ध कराने तथा अधिकारियों को 1 नवंबर तक 200 नए हर हित स्टोर और 300 नए वीटा बूथ, मिल्क बार एवं सांझा बाजार खोलने के निर्देश दिए।

News Source : Social Media

Image Source : X @cmohry

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here