केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एनआईएफटीईएम-कुंडली के 7वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

0
85
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एनआईएफटीईएम-कुंडली के 7वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (एनआईएफटीईएम)-कुंडली के 7वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लिखा, “आज एनआईएफटीईएम-कुंडली के 7वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर 260 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “एनआईएफटीईएम के विद्यार्थियों से कहा कि यहां अर्जित ज्ञान और कौशल का वास्तविक मूल्य तब है, जब वह प्रयोगशाला और कक्षा से निकलकर उद्योग, उद्यम और लोगों के जीवन में दिखाई दे। नवाचार को उपयोग में और शोध को समाधान में बदलने की जिम्मेदारी अब आपकी है।” कल एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज की यह पीढ़ी विकसित भारत @2047 की यात्रा को आगे बढ़ाएगी। मेरा आग्रह है कि हमारे युवा केवल जॉब सीकर्स बनकर न रुकें, बल्कि अवसर पहचानें, उद्यम खड़े करें और दूसरों के लिए रोजगार के अवसर भी बनाएं। भारत को ग्लोबल फूड बास्केट बनाने की हमारी आकांक्षा में एनआईएफटीईएम के युवा पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @iChiragPaswan

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here