मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “आज सचिवालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान विभिन्न विभागों बड़ी संख्या में भर्ती, सीबीएसई स्कूलों में स्टाफ की व्यवस्था एवं नए स्कूल खोलने की संभावनाओं, मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञों की उपलब्धता और बनखंडी जू से जुड़े अनेक विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही, सुजानपुर होली को अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा देने का निर्णय प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति को व्यापक पहचान दिलाएगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारा हर निर्णय जनहित की भावना से प्रेरित है हमारी सरकार हिमाचल के लोगों के लिए बेहतर अवसर, सशक्त सेवाएँ और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



