मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज नेहरू पथ पर पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इनकम टैक्स गोलंबर, हाई कोर्ट चौराहा एवं हनुमान मंदिर के समीप निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने तथा नेहरू पथ पर जेडी विमेंस कॉलेज और हाई कोर्ट चौराहा-बिहार म्यूजियम के पास दो फुट ओवरब्रिज बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, आम लोगों को कम से कम असुविधा हो यह सुनिश्चित करने तथा बेहतर समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



